Author Posts
Slider

सीएम ने नेगी दा को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित किया प्रशस्ति पत्र भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामना। नरेन्द्र सिंह नेगी को बताया हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में प्रसिद्धि लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर श्री ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया। ...

Continue Reading
Slider

उच्च शिक्षा के अंतर्गत सरकार ने की 64 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत

आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र-छात्राएं होंगी पुरस्कृत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित छात्रों को दी बधाई देहरादून, 13 अगस्त 2024 आर्म्ड फोर्स द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा सम्मनित किया जाएगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत सरकार ने 64.50 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर दी है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग के तौर पर 50-50 हजार की पुरस्कार राशि दी जायेगी। आर्म्ड फोर्सेज में चयनित सभी अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बधाई देते हुये उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं आर्म्ड फोर्सेस द्वारा आ...

Continue Reading
युवा जगत/ शिक्षा

साकार करेंगे प्रधानमंत्री जी का ‘हर-घर तिरंगा’ देशव्यापी अभियान: त्रिवेन्द्र

पुनः मिलकर साकार करेंगे प्रधानमंत्री जी का 'हर-घर तिरंगा' देशव्यापी अभियान: त्रिवेन्द्र देहरादून। आज हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आज डोईवाला विधानसभा के बालावाला मण्डल में भव्य तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मामचंद चौक के होते हुए बालावाला चौक और राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला होते हुए गुजरोंवाली चौक पर सम्पन्न हुई। तिरंगा पद यात्रा में हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, निवर्तमान मेयर, देहरादून सुनील उनियाल (गामा), भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश रविंद्र राणा कार्यक्रम जिला संयोजक देवेंद्र नेगी, सह संयोजक राजकुमार राज,मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त खरोला, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रमणि गैरोला, प्रताप सिंह बस्ती,अनुप डोवाल, स्वाति डोवाल के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ,पूर्व सैनिकों एवं पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पद यात...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

आयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ को मिला क्वालिटी सर्टिफिकेशन अवार्ड

आयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ को मिला क्वालिटी सर्टिफिकेशन अवार्ड एन0क्यू0ए0एस0 प्रमाणपत्र पाने वाला जनपद देहरादून का पहला आयुष्मान अरोग्य मन्दिर जनपद देहरादून के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ को भारत सरकार ने क्वालिटी सर्टिफिकेशन अवार्ड दिया है। डोईवाला ब्लॉक के अन्तर्गत शमशेरगढ़ केन्द्र यह अवार्ड पाने वाला जनपद का पहला और राज्य का दूसरा आयुष्मान अरोग्य मन्दिर है। अवार्ड के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर को रु. 126000/- प्रतिवर्ष (3 वर्ष के लिए) का कैश अवार्ड और प्रमाण पत्र दिया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र को यह अवार्ड जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने तथा स्वास्थ्य संबंधी इंडिकेटर को पूर्ण करने पर दिया गया है। नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर, भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह सर्टिफिकेशन अवार्ड एन0क्यू0ए0एस0 कार्यक्रम के तहत दिया जाता है। क्वालिटी सर्टिफिकेशन विश्...

Continue Reading
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा है हमारी शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक-रेखा आर्या कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निकाली तिरंगा यात्रा,लोगो से की अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील देहरादून:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर ‘हर घर तिरंगा अभियान" के तहत देहरादून के गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक भव्य तिंरगा यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा के शुभारंभ से पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी और शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए।तिरंगा यात्रा में खेल व युवा कल्याण विभाग के अधिकारीगण,पीआरडी स्वयंसेवक और स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है।जिन शहीदों ने हमें...

Continue Reading