ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन को लेकर प्राप्त प्रस्तावों पर परीक्षण के उपरांत विकासखंड वार अनंतिम सूची का प्रकाशनः कार्यालय ज्ञाप जिलाधिकारी कार्यालय गढ़वाल। पुनर्गठन पर कोई आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 से 16 अगस्त, 2024 तक तिथि निर्धातिर। 21 अगस्त को विकास भवन सभागार में शासन द्वारा गठित समिति करेगी आपत्तियों की सुनवाई/निराकरण। पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन एवं परिसिमन को लेकर शासन के निर्देशों के क्रम में विकासखंड़ एवं जिला मुख्यालय स्तर पर ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन संबंधि प्राप्त प्रस्तावों पर परीक्षण के उपरांत विकासखंड वार अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। उन्होंने समस्त हितबद्ध व्यक्ति/व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि यदि ग्राम पंचायत के पुर्नगठन पर कोई आपत्ति हो तो अपनी आपत्तियां 14 से 16 अ...
Continue ReadingRaath Samachar
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित किया प्रशस्ति पत्र भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामना। नरेन्द्र सिंह नेगी को बताया हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में प्रसिद्धि लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर श्री ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक भेंट किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया। ...
Continue Readingआर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र-छात्राएं होंगी पुरस्कृत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित छात्रों को दी बधाई देहरादून, 13 अगस्त 2024 आर्म्ड फोर्स द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा सम्मनित किया जाएगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत सरकार ने 64.50 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर दी है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग के तौर पर 50-50 हजार की पुरस्कार राशि दी जायेगी। आर्म्ड फोर्सेज में चयनित सभी अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बधाई देते हुये उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं आर्म्ड फोर्सेस द्वारा आ...
Continue Readingपुनः मिलकर साकार करेंगे प्रधानमंत्री जी का 'हर-घर तिरंगा' देशव्यापी अभियान: त्रिवेन्द्र देहरादून। आज हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आज डोईवाला विधानसभा के बालावाला मण्डल में भव्य तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मामचंद चौक के होते हुए बालावाला चौक और राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला होते हुए गुजरोंवाली चौक पर सम्पन्न हुई। तिरंगा पद यात्रा में हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, निवर्तमान मेयर, देहरादून सुनील उनियाल (गामा), भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकेश रविंद्र राणा कार्यक्रम जिला संयोजक देवेंद्र नेगी, सह संयोजक राजकुमार राज,मण्डल अध्यक्ष प्रशान्त खरोला, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रमणि गैरोला, प्रताप सिंह बस्ती,अनुप डोवाल, स्वाति डोवाल के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ,पूर्व सैनिकों एवं पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पद यात...
Continue Readingआयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ को मिला क्वालिटी सर्टिफिकेशन अवार्ड एन0क्यू0ए0एस0 प्रमाणपत्र पाने वाला जनपद देहरादून का पहला आयुष्मान अरोग्य मन्दिर जनपद देहरादून के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शमशेरगढ़ को भारत सरकार ने क्वालिटी सर्टिफिकेशन अवार्ड दिया है। डोईवाला ब्लॉक के अन्तर्गत शमशेरगढ़ केन्द्र यह अवार्ड पाने वाला जनपद का पहला और राज्य का दूसरा आयुष्मान अरोग्य मन्दिर है। अवार्ड के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर को रु. 126000/- प्रतिवर्ष (3 वर्ष के लिए) का कैश अवार्ड और प्रमाण पत्र दिया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र को यह अवार्ड जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने तथा स्वास्थ्य संबंधी इंडिकेटर को पूर्ण करने पर दिया गया है। नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर, भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह सर्टिफिकेशन अवार्ड एन0क्यू0ए0एस0 कार्यक्रम के तहत दिया जाता है। क्वालिटी सर्टिफिकेशन विश्...
Continue Reading
